फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहाबाद के हंस मार्केट में रेहड़ी चालकों व दुकानदारों का अतिक्रमण

फतेहाबाद शहर की हंस मार्केट को बाजार का स्वागत द्वार कहा जाता है। मगर बाजार के इस स्वागत द्वार पर ही सबसे ज्यादा अतिक्रमण है। नगर परिषद प्रशासन कई बार हंस मार्केट में अतिक्रमण विरोधी अभियान चला चुका है। मगर हर बार इसका असर कुछ घंटों के लिए ही रहता है। हंस मार्केट में अतिक्रमण के कारण सड़क की चौड़ाई आधी से भी कम रह गई है। इससे बाजार में दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। दुकानों के आगे बरामदे से भी दुकानदारों का कब्जा रहता है और उनके आगे लगे ठेले-फड़ वाले सड़क घेरे रहते हैं। दुकानदार सन्नी, अशोक, रोशन, प्रमोद आदि ने बताया कि यह अधिकारियों की मिलीभगत से चल रहा है। रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों को टीम के आने की पहले ही सूचना मिल जाती है। उसके बाद जब टीम आती है तो उनको कुछ नहीं मिलता। टीम के जाने के दो घंटों के बाद फिर से सारे रेहड़ी चालक व दुकानदार अतिक्रमण करना शुरू कर देते हैं। प्रशासन को सुबह से वहां टीम खड़ी करनी चाहिए ताकि कोई भी दुकानदार बाहर अतिक्रमण ना कर सके। नगर परिषद के ईओ सुरेंद्र कुमार ने इस संबंध में कहा कि परिषद की टीमें समय-समय पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाती है। भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें