फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाखल नगर पालिका के उपाध्यक्ष पद को लेकर चुनाव हुए स्थगित, एसडीएम ने जारी किया पत्र

जाखल। नगर पालिका के उपाध्यक्ष पद को लेकर होने वाला चुनाव बुधवार यानी आज सुबह 11 बजे करवाया जाना था। टोहाना उप मंडल अधिकारी ने पत्र जारी करते हुए प्रशासनिक कारणों का हवाला देकर उपाध्यक्ष का चुनाव को स्थगित कर दिया है। इस चुनाव के लिए अभी तिथि घोषित नहीं की गईं है। चुनाव अधिकारी एसडीएम आकाश शर्मा ने चुनाव स्थगित करने के पीछे प्रशासनिक कारण बताए है। दरअसल, करीब माह पहले संपन्न हुए जाखल नपा चुनाव के बाद पार्षदों में से अभी तक उपप्रधान का चयन नहीं हो पाया है। उपप्रधान चुनाव के लिए आज 17 सितंबर का दिन निर्धारित किया गया था। इसे लेकर शहर में राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई थी, लेकिन उपप्रधान की कुर्सी पाने के इच्छुक दावेदारों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। जाखल नपा सचिव ने बताया कि एसडीएम द्वारा चुनाव स्थगित करने की घोषणा को लेकर सभी पार्षदों को सूचना भेज दी गई है। - बहुमत से होगा उपप्रधान का चुनाव उपप्रधान का चुनाव पार्षदों के बहुमत से होगा। वर्तमान में जाखल नपा में 1 प्रधान व 14 पार्षद हैं। उपप्रधान चुनाव में प्रधान को भी वोट का अधिकार है। ऐसे में अगर सभी सदस्य मीटिंग में मौजूद होते तो 15 वोटों में से जिसको भी 8 वोट मिलेंगे वह उपप्रधान चुना जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें