फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: शिक्षा विभाग ने लगाया मेला, छात्रों ने पसंद की साइकिलें

शिक्षा विभाग की ओर से कक्षा छठी में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को पसंद की साइकिल देने जा रहा है। ये साइकिल उन विद्यार्थियों को मिलेगी जिनके घर से दो किलोमीटर से दूर स्कूल है और गांव में सुविधा नहीं है। जिले के ऐसे 313 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इसी को लेकर सोमवार को शिक्षा विभाग की ओर से साइकिल पसंद करने के लिए फतेहाबाद के सुंदर नगर में ठाकर बस्ती स्थित राजकीय प्राइमरी स्कूल में साइकिल मेला लगाया गया। इस साइकिल मेला में विद्यार्थियों ने साइकिल पसंद की विभाग की तरफ से विद्यार्थियों को 20 इंची साइकिल के लिए 2800 रुपये और 22 इंची साइकिल के लिए 3000 रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें