फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: ई-दिशा केंद्र के ऑपरेटरों की आधे दिन की हड़ताल, लोग हुए परेशान

जिला मुख्यालय के लघु सचिवालय स्थित ई-दिशा केंद्र में बुधवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कंप्यूटर ऑपरेटरों आधे दिन की हड़ताल पर रहे। इस सांकेतिक हड़ताल के चलते तहसील और ई-दिशा केंद्र से जुड़े दर्जनों महत्वपूर्ण कार्य पूरी तरह प्रभावित रहे, जिससे दूर-दराज के गांवों से आए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार सुबह करीब 9 बजे जब लोग अपने निर्धारित समय पर रजिस्ट्री, फर्द और अन्य दस्तावेजों का काम करवाने पहुंचे, तो उन्हें खाली सीट के अलावा कुछ नहीं दिखा। ऑपरेटरों के काम न करने के फैसले के कारण रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी तरह थम गई। जो लोग रजिस्ट्री के लिए समय लेकर आए थे, उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा। केंद्र के बाहर लोगों का आना जाना जारी रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें