फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में सिलिंडर की सप्लाई सामान्य, फिर भी बुकिंग के लिए उमड़ रहे उपभोक्ता

Naveen Updated Tue, 10 Mar 2026 03:10 PM IST

ईरान-अमेरिका युद्व के बीच रसोई गैस को लेकर लोगों में भय बना हुआ है। हालात ये है कि लोग गैस सिलिंडर की बुकिंग करवाने के लिए एजेंसियों पर पहुंच रहे है। लेकिन एजेंसी पर 25 दिन पर ही बुकिंग की जा रही है। हालांकि गैस एजेंसियों के अधिकारियों का कहना है कि गैस की कोई किल्लत नहीं है और बुकिंग करते ही उसी दिन सप्लाई दी जा रही है। लोगों को गैस को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। फिलहाल स्थिति ये है कि गर्मियों का सीजन शुरू होने के बाद बावजूद रसोई गैस सिलिंडर की डिमांड बढ़ गई है। उपभोक्ता सिलिंडर रिफिल बुक करवाकर घर पर स्टॉक रख रहे है। मंगलवार को शहर में एजेंसियों पर सिलिंडर बुक करवाने को लेकर भीड़ रही है। हालांकि सिलिंडर बुकिंग के लिए नंबर जारी हो रखे है लेकिन केवाईसी न होने के कारण सिलिंडर बुक नहीं हो रहे है। ऐसे में अब केवाईसी का आंकड़ा भी बढ़ रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें