रक्षाबंधन के पर्व को लेकर बसों में भीड़ बढ़ गई है। रोडवेज बस में शनिवार रात्रि 12 बजे तक महिलाओं व 15 वर्ष तक के बच्चे तक का किराया माफ रहेगा। ऐसे में पिछले दो दिनों से बहनें बसों में सफर कर रही है। बसों में भीड़ बढ़ने से यात्रियो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शाम तक बसों में और भी भीड़ बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।