फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: ग्रामीण उपभोक्ताओं को सिलिंडर के लिए पर्ची कटवाने करना पड़ा घंटों का इंतजार, प्रशासन ने नियुक्त किए नोडल अधिकारी

कमर्शियल गैस सप्लाई न मिलने से रेस्टोरेंट-ढाबा संचालक परेशान हैं। वहीं, घरेलू गैस सिलिंडर की सप्लाई न मिलने से आम उपभोक्ताओं को लंबी लाइन में लगना पड़ रहा है। मंगलवार को मॉडल टाउन स्थित गैस एजेंसी के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग गई। गैस सिलिंडर बुक करवाकर पर्ची लेने के लिए उपभोक्ताओं को डेढ़ से दो घंटे तक लाइन में लगना पड़ा। लाइन में लगे उपभोक्ताओं ने कहा कि उनके गांव में सिलिंडर की सप्लाई नहीं आ रही है। 25 दिनों से सप्लाई न होने से उन्हें मजबूरन शहर में सिलिंडर लेने के लिए आना पड़ रहा है। वहीं प्रशासन ने मंगलवार को जिले में एलपीजी कालाबाजारी रोकने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए है। ये अधिकारी अपने क्षेत्र में निगरानी रखेंगे। जिले में 23 गैस एजेंसी है और 3.54 लाख उपभोक्ता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें