शहर के वॉर्ड 6 स्थित अपूर्वा फाउंडेशन वाली गली में पानी की पाइप लीकेज के कारण मकान में दरार आ गई है,जिसकी सूचना जनस्वास्थ्य विभाग के जेई मुख्तयार सिंह को देकर ठीक करने की गुहार लगाई है। बुर्जुग महिला सोना देवी ने बताया कि बड़ी मुश्किल से एक-एक रुपया जोड़कर यह मकान बनाया था लेकिन पानी की पाइप लीकेज के कारण उसके मकान में दरार आ चुकी है जिसको लेकर वॉर्ड के पार्षद व जन स्वास्थ्य विभाग को अवगत करवाया जा चुका है। इस समस्या का स्थाई समाधान किया जाए और मकान के नुकसान की भरपाई की जाए। वॉर्ड के पार्षद प्रतिनिधि अमित भाटिया ने बताया कि इस गली का निर्माण करीबन 15 साल पहले किया गया था उस समय घर द्वारा पर्सनल कनेक्शन लिया होगा जिसमें लीकेज के कारण समस्या आई है। उन्होंने बताया कि अब नगर परिषद द्वारा सड़क का निर्माण किया जा रहा है जिसके चलते यह लीकेज सामने आई है। जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा लीकेज को ठीक करवाया है।