बिजली निगम की टीमों द्वारा लगातार बिजली निगम के डिफाल्टर उपभोक्ताओं पर सख्त कार्रवाई की जा रही है जिसके तहत 2000 रुपए से ऊपर के बकाया बिल के उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं, इसी कड़ी में निगम द्वारा टोहाना के हिसार रतिया रोड को जोड़ने वाले नए बाईपास पर स्थित लैंडमार्क गार्डन सिटी का उदय डेवलपर के नाम से लिए टेंपरेरी कनेक्शन को भी डिफॉल्टर राशि के चलते काट दिया है विभाग के अनुसार उक्त कॉलोनी पर करीबन 2 लाख से अधिक का बिल बकाया था जिसके चलती यह कार्रवाई की गई है। वहीं, निगम की टीमों द्वारा अब तक 70 से अधिक डिफॉल्ट कनेक्शन को काट दिया गया है तथा करीबन एक करोड़ 73 लाख रुपए की रिकवरी मार्च महीने में की गई है। जानकारी देते हुए बिजली निगम के सीए देवीलाल ने बताया कि लैंडमार्क कॉलोनी द्वारा बकाया बिल जमा नहीं करवाया गया जिसके चलते नोटिस भी दिए गए जब कोई बिल अदायगी नहीं की गई तो टेंपरेरी कनेक्शन को काट दिया गया है। शहर से लगभग 35 फ़ीसदी की रिकवरी की जा चुकी है निगम की अलग-अलग टीमों द्वारा कनेक्शन काटने का अभियान चलाया हुआ है। उन्होंने कहा कि आगामी शनिवार और रविवार को छुट्टी के दिन भी दफ्तर खुले रहेंगे और लोग बिलों की अदायगी कर सकते हैं। बिजली कनेक्शन काटे जाने पर जब लैंडमार्क कॉलोनी के मैनेजर अनीश से बात करनी चाहिए तो उन्होंने शादी समारोह में व्यस्त होने की बात कह कर फोन काट दिया।