फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में भट्टू रोड पर शहीद मदन लाल धींगड़ा चौक का निर्माण शुरू, 12 फीट गोलाई में बनेगा, हादसों पर भी लगेगी लगाम

शहर के भट्टू रोड स्थित मिनी बाइपास चौक की तस्वीर अब बदलने वाली है। यहां शहीद मदन लाल धींगड़ा के नाम से चौक का निर्माण शुरू हो गया है। वीरवार को नगर परिषद की ओर से बुल्डोजर से खोदाई का काम शुरू करवाया गया। करीब 6 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस चौक को 12 फीट गोलाई में तैयार किया जाएगा। चौक पर ग्रेनाइट पत्थर लगाया जाएगा और शहीद मदन लाल धींगड़ा की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। लंबे समय से इस चौक के निर्माण की मांग उठाई जा रही थी। ऑल इंडिया पंजाबी-खत्री कम्युनिटी की ओर से लगातार प्रशासन और नगर परिषद के समक्ष यह मांग रखी जा रही थी। अब निर्माण कार्य शुरू होने से समाज के लोगों में खुशी है। कम्युनिटी के जिला सलाहकार पीपी चोपड़ा ने कहा कि शहीद मदन लाल धींगड़ा के नाम पर चौक बनाने की मांग काफी समय से की जा रही थी। नगर परिषद ने इस दिशा में कदम उठाते हुए निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है। हादसों की आशंका वाले स्थान पर बनेगा व्यवस्थित चौक इस चौक का निर्माण केवल शहीद की स्मृति को संजोने तक सीमित नहीं है, बल्कि यातायात व्यवस्था के लिहाज से भी इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दरअसल, इस स्थान पर एक तरफ मिनी बाइपास गुजरता है तो दूसरी तरफ फतेहाबाद-भट्टू मार्ग है। दोनों मार्गों के मिलने के कारण यहां वाहनों की आवाजाही बनी रहती है और हादसों की आशंका रहती है। चौक बनने से इस स्थान को व्यवस्थित स्वरूप मिलने के साथ यातायात संचालन में भी मदद मिलने की उम्मीद है। नगर परिषद की ओर से निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया है। इससे एक ओर जहां शहीद की स्मृति को स्थायी पहचान मिलेगी, वहीं दूसरी ओर इस व्यस्त स्थान की सुंदरता भी बढ़ेगी। -सुमित चोपड़ा, एमई, नगर परिषद।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें