देश में लगातार बढ़ रही पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर आज कांग्रेस सड़कों पर उतरी और फतेहाबाद लघु सचिवालय के बाहर धरना दिया। फतेहाबाद कांग्रेस के जिला प्रधान अरविंद शर्मा की अगुवाई में कांग्रेसी नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठ गए इसके बाद फतेहाबाद के सीटीएम को राष्ट्रपति के नाम मांग पत्र सौंपा गया। मीडिया से बातचीत करते हुए फतेहाबाद कांग्रेस के जिला प्रधान अरविंद शर्मा ने बताया कि देश में लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ रही है जो कि महंगाई पर सीधा असर डालती है और महंगाई लगातार बढ़ रही है। जिसके कारण आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने नीट पेपर लीक मामले को लेकर भी बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा के राज में लगातार पेपर लीक हो रही है। जिसके चलते आज का युवा परेशान है। 5 से 6 युवा नीट को लेकर आत्महत्या कर चुके हैं और लगातार परेशानी बनी हुई है। उन्होंने कहा कि आज इन सभी मुद्दों को लेकर कांग्रेस सड़कों पर उतरी है और बीजेपी को नींद से जगाने का काम कर रही है।