फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: मनरेगा योजना का नाम बदलने पर कांग्रेस नेताओं ने किया प्रदर्शन

शाहिल शर्मा Updated Sun, 21 Dec 2025 06:49 PM IST

केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना का नाम बदलकर वीबी जी रामजी किए जाने और इसके नियमों में बदलाव के विरोध में कांग्रेस पार्टी जिला की ओर से रविवार को प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद शर्मा के नेतृत्व में आयोजित हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ता अनाज मंडी में एकत्रित हुए। इस दौरान केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की गई। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जयपाल लाली, पूर्व मंत्री मंगत राम लालवास, पूर्व महिला प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा पूनिया, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता कल्याण सिंह, मास्टर सतबीर सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नवनीत गोदारा तथा वरिष्ठ नेता कौर सिंह सहारन उपस्थित रहे। कांग्रेस कार्यकर्ता लाल बत्ती चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क पहुंचे। वहां आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता कल्याण सिंह ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार मनुवादी सोच के तहत मनरेगा जैसी जनहितकारी योजना को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने मनरेगा के माध्यम से गरीबों और दलितों को काम का अधिकार दिया था, जिसके तहत 15 दिन के भीतर 100 दिन का रोजगार सुनिश्चित किया गया था। इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार बढ़ा और पलायन रुका। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पिछले कई वर्षों से इस योजना को समाप्त करना चाहती है और अब नाम व नियम बदलकर गरीबों के अधिकार छीने जा रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें