फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में भारत की जीत पर जश्न

शाहिल शर्मा Updated Sun, 08 Mar 2026 11:30 PM IST

भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार देर शाम खेले गए रोमांचक फाइनल क्रिकेट मैच को लेकर रतिया में भारी उत्साह देखने को मिला। श्री नीलकंठ महादेव कावड़ संघ द्वारा स्थानीय अनाज मंडी में एक विशाल एलईडी स्क्रीन लगाई गई, जहां शहर के सैकड़ों खेल प्रेमियों ने एक साथ मिलकर मैच का आनंद लिया।कार्यक्रम के दौरान श्री नीलकंठ कावड़ महासंघ के प्रधान रमन बलाना, चेयरमैन कमल अरोड़ा और सती मंदिर कमेटी के प्रधान सोमनाथ गर्ग ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमियों को एकजुट करना और भारतीय टीम का उत्साहवर्धन करना था। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा, दर्शकों का जोश बढ़ता गया और पूरा परिसर 'भारत माता की जय' के नारों से गूंज उठा।मैच का विश्लेषण करते हुए क्रिकेट प्रेमियों ने कहा कि भारत ने शुरुआत से ही न्यूजीलैंड पर दबाव बनाए रखा। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य खड़ा किया जिसमे संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की शानदार पारियों ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर ली।मैच देखने पहुंचे क्रिकेट प्रेमी अजय ठक्कर, रिकी मोंगा, केतन मेहता और कमल अरोड़ा ने टीम इंडिया के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि भारत ने न्यूजीलैंड को एक मुश्किल लक्ष्य दिया है। जिस तरह की लय में भारतीय खिलाड़ी नजर आ रहे हैं, उससे खिताब जीतना तय लग रहा है। देर रात तक बड़ी संख्या में लोग स्क्रीन के सामने डटे रहे और हर चौके-छक्के पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया। वही न्यूजीलैंड की बैटिंग के दौरान जैसे ही न्यूजीलैंड का विकेट गिरता क्रिकेट प्रेमी स्क्रीन के आगे आकर पूरी तरह झूमने लगते मैच देखने पहुंचे क्रिकेट प्रेमी अजय ठक्कर, रिकी मोंगा, केतन मेहता और कमल अरोड़ा ने टीम इंडिया के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि आज जिस तरह से खेला उससे मैच की शुरुआत से ही लग गया था कि भारत मैच जीतेगा खेल प्रेमी कमल अरोड़ा ने कहा कि आज भारत के जितने पर दीवाली जैसा त्योहार लग रहा है

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें