फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहाबाद में लापता मजदूर का शव झाड़ियों में मिला

नवीन दलाल Updated Thu, 21 Nov 2024 03:02 PM IST

फतेहाबाद के गांव अलीपुर बरोटा से बुधवार सुबह से लापता मजदूर का का शव वीरवार को गांव भिरडाना के पास झाडिय़ों से बरामद हुआ है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। मामले के मुताबिक गांव बरोटा निवासी 32 वर्षीय वीरू राम मजदूरी का काम करता था। वह विवाहित था और उसके दो बच्चे हैं। परिजनों ने बताया कि बुधवार सुबह 9 बजे वह मोटरसाइकिल पर घर से मजदूरी करने के लिए निकल गया था। रात को वह घर वापस नहीं लौटा, जिस पर व उसकी तलाश में जुट गए। इसी दौरान उन्हें सोशल मीडिया पर भिरडाना के कब्रिस्तान के पास झाडिय़ों में किसी युवक का शव मिलने की सूचना मिली। जब वे शव देखने पहुंचे तो शव वीरू राम का था। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शव की जांच पड़ताल की तो चोट आादि के निशान नहीं मिले। सदर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि झाडिय़ों में शव मिला है, मौके पर मोटरसाइकिल और टिफिन भी मिला है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारणों का पता चल पाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें