भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय फतेहकमल में हरियाणा एक हरियाणवी एक की भावना देने वाले केंद्रीय मंत्री व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिन के उपलक्ष्य में जिला भाजपा की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में युवा मोर्चा की तरफ से युवा पीढ़ी को रक्तदान करने लिए प्रोत्साहित किया गया जिसमें जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा, पूर्व विधायक दुड़ाराम, हरियाणा सरकार में चैयरमेन भारत भूषण मिढा व वेद फुल्लां, हरियाणा डेयरी प्रकोष्ठ के संयोजक राजपाल बेनीवाल ने मुख्य रूप से शिरकत की। इस अवसर पर रक्तदाताओं से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और मोमेंटो देकर उन्हें सम्मानित किया गया।