फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने मंडी पहुंचकर शुरू करवाया खरीद कार्य

शाहिल शर्मा Updated Thu, 09 Apr 2026 04:17 PM IST

अनाज मंडी में गेहूं की आवक शुरू होते ही खरीद प्रक्रिया का शुभारंभ कर दिया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने मंडी पहुंचकर खरीद कार्य शुरू करवाया। वीरवार को शुरू हुई गेहूं खरीद वेयरहाउस द्वारा की गई हालांकि गेहूं खरीद का यह कार्य गुटबाजी के चलते विवादों में भी घिरा रहा। मार्केट कमेटी के चेयरमैन राजू मेहता और उप चेयरमैन कुलवंत सैनी कमेटी कार्यालय में जिला अध्यक्ष का इंतजार करते रहे, जबकि जिला अध्यक्ष ने उनकी गैरमौजूदगी में ही मंडी में खरीद प्रक्रिया शुरू करवा दी। बाद में मंडी में खरीद कार्य शुरू होने के बाद जिला अध्यक्ष प्रवीण जोड़ा नाराज चेयरमैन और वाइस चेयरमैन को मनाने के लिए मार्केट कमेटी कार्यालय पहुंचे, जहां स्थिति को संभालने की कोशिश की गई। इस दौरान प्रवीण जोड़ा ने कहा कि सरकार किसानों की गेहूं की फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि गेहूं खरीद के लिए प्रदेश सरकार द्वारा बायोमेट्रिक पॉलिसी लागू की गई है। नई पॉलिसी को लेकर उन्होंने कहा कि शुरुआत में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन सरकार किसानों के साथ है और हर समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रतिया क्षेत्र में करीब 17 लाख क्विंटल गेहूं की आवक होती है, जिसके लिए अनाज मंडी के अलावा आसपास के गांवों में 17 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। किसानों की सुविधा के लिए बिजली, पानी, ठहरने और अटल कैंटीन की व्यवस्था भी की गई है। इसके अलावा हाल ही में हुई बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों को लेकर उन्होंने कहा कि जिन किसानों का नुकसान हुआ है, उन्हें प्रदेश सरकार द्वारा उचित मुआवजा दिया जाएगा। इस अवसर पर मार्केट कमेटी के सहायक सचिव ओम प्रकाश चहल, भाजपा के पूर्व जिला प्रधान बलदेव सिंह ग्रोहा, व्यापार मंडल अध्यक्ष दर्शन गर्ग काका,सुखविंदर गोयल शिव वधवा, सुभाष सिंगला ,कृष्ण तनेजा सहित अन्य व्यपारी व कर्मचारी मौजूद थे

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें