फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार पर मिठाई खाना संभलकर, पनीर,खोया व कलाकंद समेत सात सैंपल फेल

फतेहाबाद। त्योहारों पर मिठाइयों और डेयरी उत्पादों की खरीदारी करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से जिले में चलाए गए सैंपलिंग अभियान में पनीर, खोया, देसी घी और कलाकंद समेत सात खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच में सब-स्टैंडर्ड पाए गए हैं। वहीं, खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने पर दो प्रतिष्ठानों के लाइसेंस और दो के पंजीकरण भी निलंबित कर दिए गए हैं। बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सीएम फ्लाइंग के साथ रतिया चुंगी स्थित तरसेम दूध डेयरी पर अचानक छापेमारी की। टीम ने मौके से दूध और घी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। ये कार्रवाई हिसार, सिरसा और फतेहाबाद के डेजिग्नेटेड कम नोडल अधिकारी गौरव छाबड़ा तथा फतेहाबाद के फूड सेफ्टी अधिकारी रवि राठी के नेतृत्व में की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें