फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में निकाली गई बाबा श्याम की निशान यात्रा

वीरवार को शहर में श्री खाटू श्याम मंदिर कमेटी द्वारा मास्टर कॉलोनी में श्याम बाबा की मूर्ति स्थापना के 6 वर्ष पुरे होने के अवसर पर विशाल शोभा निशान यात्रा का आयोजन किया गया। मंदिर कमेटी प्रधान संजीव सिंगला, उप प्रधान प्रवीण सिंगला, कोषाध्यक्ष विमल सिंगला ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर पंडित नवीन शर्मा की और से यह कार्यक्रम पूजा अर्चना करते हुए शुरू किया गया है। कमेटी प्रधान सिंगला ने बताया कि श्याम जी की भव्य निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। निशान यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्घालु श्याम ध्वज लेकर शामिल हुए और पदयात्रा की। नगर में भाव विभोर होकर लोगों ने पदयात्रियों का स्वागत किया। इस दौरान निशान यात्रा में बाबा की झलक पाने के लिए राहगीर भी लालायित हो रहे थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें