मिनी बाईपास रोड स्थित निजी पैलेस में आत्मनिर्भर भारत एवं नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म विषय पर टोहाना विधानसभा सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं महेंद्रगढ़ जिला प्रभारी एडवोकेट शंकर धूपड़ पहुंचे जबकि विशेष रूप से प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी सुरेन्द्र आर्य जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने भाग लिया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार द्वारा जीएसटी में किए गए बदलाव से होने वाले लाभ के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री ने कहा कि भारत सरकार जीएसटी रिफॉर्म करने से हर वर्ग को लाभ मिला है जिसके चलते आमजन को इससे होने वाले लाभ से जागरूक किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमें स्वदेशी वस्तुओं का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करना चाहिए जिससे अपने देश का पैसा यहीं प्रयोग में लाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि आर्मी की बात की जाए तो भी जो जरूरत का सामान विदेशों से लिया जाता था अब वह सब भारत देश में बनाया जा रहा है।