फतेहाबाद जिले की हवा अभी भी खराब है। मगर हवा में प्रदूषण की मात्रा बीते 24 घंटों में कुछ कम जरूर हुई है। सोमवार को जहां एक्यूआई 322 तक पहुंच गया था। वहीं, मंगलवार को 70 अंक घटकर 252 पहुंच गया। इसके बावजूद आम जन को राहत नहीं मिल पाई है। उधर, अक्तूबर महीने में पराली जलाने वालों पर पुलिस अब एफआईआर दर्ज कर रही है। भूना थाना पुलिस ने मंगलवार को दो अलग-अलग एफआईआर में पांच किसानों पर पराली जलाने के आरोप में केस दर्ज किए हैं।