फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगत सिंह की प्रतिमा पर पत्थर फेंकने वाले आरोपी ने पंचायत में मांगी माफी

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 09 Jun 2025 03:29 PM IST

उपमंडल के गांव समैन में शरारती तत्व द्वारा शराब के नशे में शहीद ए आजम चौक पर लगी शहीद भगतसिंह की प्रतिमा पर पत्थर फेंकने के आरोपी ने पंचायत में माफी मांग ली जिसके बाद शिकायतकर्ता ने शिकायत वापस ले ली जबकि पुलिस ने आरोपी को 23 घंटे डिटेन के के बाद रिहा कर दिया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि विजय का किसी अन्य ग्रामीण से झगड़ा हो गया था जिसके बाद उसने उसे पत्थर मारा तो वह नीचे हो गया तो वह पत्थर भगतसिंह की प्रतिमा को टच कर गया। ग्रामीण सुभाष गिल ने बताया था कि 7 जून को देर रात्रि के समय करीबन दस बजे विजय शराब के नशे में शहीद ए आजम की प्रतिमा पर पत्थर फेंक दिया था थाना प्रभारी देवीलाल ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर आरोपी को 23 घंटे के लिए डिटेन किया गया था जिसके बाद उसे चेतावनी देकर रिहा कर दिया। आरोपी ने पंचायत में सार्वजिक माफी मांगते हुए कहा कि जान बुझकर पत्थर नहीं मारा था, वह किसी अन्य ग्रामीण को पत्थर मार रहा था उसके साइड में होने से पत्थर शहीद आजम की प्रतिमा को टच कर गया था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें