फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो प्रदेश में 14 लाख पीले राशन कार्ड काटने का उठाएगी मुद्दा: अभय सिंह चौटाला

शाहिल शर्मा Updated Sat, 21 Feb 2026 06:10 PM IST

इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी अब सरकार द्वारा काटे गए 14 लाख पीले राशन कार्डों का मुद्दा उठाएगी। उन्होंने कहा कि इनेलो ने पहले भी बुजुर्गों की पेंशन बढ़वाने और समय पर दिलवाने का काम किया है। चौटाला टोहाना में अपने भांजे कुणाल करण सिंह के निवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। चौटाला ने सरकार पर निशाना साधते हुए 14 लाख राशन कार्ड रद्द करने पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा, "यदि ये कार्ड गलत बने थे, तो सरकार ने पहले इन्हें क्यों जारी किया? और यदि जारी किए थे, तो अब इन्हें क्यों रद्द किया जा रहा है?" उन्होंने चेतावनी दी कि जब गरीब आदमी सड़कों पर उतरेगा, तभी सरकार को अपनी गलती का एहसास होगा। इनेलो सुप्रीमो ने कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी बुजुर्गों की पेंशन जारी करवाने का श्रेय लेने का प्रयास कर रही है, जबकि प्रदेश की जनता सच्चाई जानती है। उन्होंने दावा किया कि इनेलो ने ही सरकार को मजबूर करके बुजुर्गों की पेंशन बढ़वाई और समय पर दिलवाई। अभय सिंह चौटाला ने बताया कि मौजूदा विधानसभा सत्र में इनेलो मुख्यमंत्री के उस बयान पर जवाब मांगेगी, जिसमें उन्होंने 1 लाख 5 हजार बुजुर्गों की पेंशन काटने का कारण उनकी मृत्यु बताया था। इनेलो विधायक सरकार से ऐसे मृत बुजुर्गों की नाम सहित सूची उपलब्ध कराने की मांग करेंगे। बजट सत्र पर टिप्पणी करते हुए चौटाला ने कहा कि सरकार के बजट से प्रदेश के विकास की उम्मीद नहीं की जा सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि हर बार सरकार प्रदेश पर कर्ज बढ़ाती है, जो इस बार 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें