फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में मंडी में पहुंचे अभय चौटाला ने सचिव को दी चेतावनी, माइक पर बुलवाया फोन नंबर

इनेलो अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला बुधवार दोपहर को पुरानी अनाज मंडी पहुंचे। यहां उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनी, किसानों ने कहा कि बायोमेट्रिक के कारण लाइनों में लगे है। ट्रैक्टरों की लाइनें लगी है। मंच पर संबोधन के दौरान अभय चौटाला ने मंडी सचिव को बुलाया और चेतावनी दी। माइक पर सचिव से बुलवाया कि समस्या नहीं आने देंगे। माइक पर सचिव ने दो बार अपना नंबर भी बोला। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि एडिशनल मंडी के बाहर ट्रैक्टरों की लाइन लगी हुई थी। उन्होंने मंडी सचिव अमित रोहिल्ला को फोन कर कहा कि वापसी में मुझे सिरसा जाना है। अगर उस टाइम ट्रैक्टरों की लाइन दिखाई दी, तो कान पकड़वा कर रखूंगा। इसके बाद माइक में बोलते हुए उन्होंने मंडी सचिव को बुलाया। किसान कल्याण केंद्र पर सभा को संबोधित करते हुए अभय चौटाला ने कहा कि बीजेपी सरकार ने गेहूं खरीद के लिए बॉयोमेट्रिक वेरिफिकेशन का नियम बनाकर किसानों को परेशान करने का काम किया है। मगर इनेलो ने मजबूती से किसानों की आवाज बुलंद कर सरकार को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया है। इनेलो के संघर्ष की बदौलत ही सरकार ने नियमों में ढील भी दी है। किया। इस दौरान उनके साथ इनेलो के राष्ट्रीय संरक्षक प्रो. संपत सिंह, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला, राष्ट्रीय प्रवक्ता उमेद लोहान भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें