फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक तनाव से ग्रस्त पिता ने 5 वर्षीय बेटी को भाखड़ा नहर में फेंका ,घर जाकर पत्नी को बताया , पुलिस मौके पर पहुची , बच्ची की तलाश जारी

संवाद न्यूज एजेंसी रतिया। क्षेत्र के गांव खूनन के रहने वाले 33 वर्षीय युवक गुरप्रीत सिंह ने बुधवार सुबह अपनी 5 वर्षीय बेटी गुरुनिवास कौर को रोझवाली के पुल से भाखड़ा नहर में फेंक दिया युवक गुरप्रीत मानसिक तनाव से ग्रस्त बताया गया है वही गुरप्रीत ने अपनी बेटी को भाखड़ा नहर में फेंकने की जानकारी भी खुद जाकर अपनी पत्नी को दी जिस पर घर में हड़कंप मच गया और और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। उसके बाद ग्रामीण इसकी जानकारी पुलिस 112 पर दी मामले की जानकारी मिलने के बाद सदर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर भाखड़ा नहर पर पहुंचे और 5 वर्षीय बच्ची की तलाश शुरू कर दी ग्रामीणों ने बताया कि गुरप्रीत की तीन बेटियां थी जिसमें से एक की पहले ही मौत हो चुकी है व तीसरी बेटी के जन्म से ही गुरप्रीत सिंह मानसिक तनाव से ग्रस्त हो गया था आशंका जताई जा रही है कि इसी मानसिक तनाव के चलते गुरप्रीत ने यह कदम उठाया है सदर थाना प्रभारी शीशपाल सिंह ने बताया कि मानसिक तनाव से ग्रस्त एक व्यक्ति द्वारा अपनी 5 वर्षीय बच्ची को नहर में फेंकने की सूचना सामने आई थी इसके बाद बच्ची की तलाश शुरू की गई है तथा हिसार से भी गोताखोरों की टीम बुलाई गई है उन्होंने बताया कि गुरप्रीत सिंह खेतीबाड़ी का कार्य करता है और पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से जूझ रहा था। परिजनों के अनुसार उसका हिसार से मानसिक बीमारी का उपचार भी चल रहा है। जानकारी के अनुसार गुरप्रीत सिंह की तीन बेटियां थीं, जिनमें से एक बेटी की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। गुरुनिवास कौर रॉयल पब्लिक स्कूल बहबलपुर में पढ़ती थी कि सुबह वह बाइक से अपनी बेटी के स्कूल पहुंचा और वहां से अपनी बेटी को लेकर रोझवाली के पुल से भाखड़ा नहर में फेंक दिया और वहां से घर पहुचकर अपनी पत्नी को पूरे मामले की जानकारी दी इसके बाद पुलिस को सूचना दिखे घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया। नहर में बच्ची की तलाश के लिए संबंधित विभागों की सहायता ली जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें