गांव ढिंगसरा में वीरवार और शुक्रवार को बाबा मनसागर धाम में दीपावली पर्व पर मेले का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने बाबा मनसागर धाम में माथा टेक कर मन्नत मांगी। श्रद्धालुओं ने नमक, बुहारी, खील, पतासे का प्रसाद चढ़ाकर पूजा की। मंदिर कमेटी द्वारा भंडारे का आयोजन भी किया गया। मेले में सुरक्षा को लेकर जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती भी रही। बाबा मनसागर धाम पर हर वर्ष दिवाली व होली के त्योहार पर मेले का आयोजन होता है। इस बार दीपावली पर्व 31 अक्तूबर व कुछ ने एक नवंबर को मनाई। जिसके चलते वीरवार को भी कुछ श्रद्धालुओं ने धाम पर पहुंचकर माथा टेका और कुछ ने शुक्रवार को। धाम पर शुक्रवार को भीड़ कुछ कम रही।