फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के जाखल थाने में घुसा 5 फीट लंबा कोबरा सांप, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी

जाखल शहर के पुलिस थाने में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब अचानक एक पांच फीट लंबा कोबरा सांप थाने के अंदर घुस आया। सांप को देखकर ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी घबरा गए और थाने में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना सुबह करीब पांच बजे की है जब सांप थाने के एक कोने में आकर बैठ गया और लगभग 45 मिनट तक वहीं मौजूद रहा। इस दौरान कोई भी पुलिसकर्मी उसके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पशु क्रूरता निवारण कमेटी के सदस्य और प्रसिद्ध स्नेक रेस्क्यूअर नवजोत सिंह ढिल्लों को सूचना दी गई। ढिल्लों अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक कोबरा को रेस्क्यू किया। उसे एक सुरक्षित बैग में भरकर जंगल में छोड़ दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें