सेवा भारती शाखा द्वारा आर्य समाज मंदिर स्थित स्वामी दयानंद चिकित्सालय में आज एक विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन जिला सह सचिव तरसेम कांसल के आर्थिक सौजन्य से उनकी धर्मपत्नी प्रेमलता कांसल की 25वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनको श्रद्धांजलि स्वरुप लगाया गया। इस निशुल्क चिकित्सा शिविर में 113 मरीजो के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की गई, निशुल्क शुगर टेस्ट किए गए, निशुल्क दवाइयां वितरित की गई तथा हिसार से समागत डॉक्टर अजय शर्मा द्वारा फेफड़ों की जांच स्पायरोमीटर की सहायता से निशुल्क की गई । इस अवसर पर अपने विचार करते हुए डॉ शिव सचदेवा ने कहा कि हर आदमी को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना अनिवार्य है। क्योंकि स्वास्थ्य ही सच्चा धन है। उन्होंने कहा कि आजकल वायरल बुखार अधिक फैल रहा है इसलिए हमें सचेत रहना चाहिए और अपनी मर्जी से दवाइयां न लेकर डॉक्टर का परामर्श लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मौसम में तुलसी का प्रयोग बहुत लाभदायक रहता है। इसके अतिरिक्त दमा के मरीजों के लिए यह मौसम अधिक हानिकारक हो सकता है इसलिए उन्हें कोसा पानी का प्रयोग करना चाहिए । धूम्रपान एवं शराब से दूर रहना चाहिए। जहां तक हो सके बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करना चाहिए तथा अपनी जीवनचर्या में परिवर्तन कर बाहरी वस्तुओं के खानपान से बचना चाहिए तथा तली हुए पदार्थ का प्रयोग हानिकारक है। उन्होंने कहा की परहेज ही सर्वोच्च इलाज है । इसके अतिरिक्त आजकल शुगर के मरीज भी बहुत आ रहे हैं इसलिए उन्हें समय-समय पर जांच कराते रहना चाहिए और अपने जीवनशैली के प्रति सजग रहना चाहिए। इस अवसर पर सेवा भारती अध्यक्ष सत प्रकाश शर्मा ने निशुल्क चिकित्सा शिविर लगवाने के लिए तरसेम कांसल का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाना मानवता की सेवा का उत्कृष्ट कार्य है। जो व्यक्ति अपने परिजनों को श्रद्धांजलि अर्पित करना चाहता है वह निशुल्क निशुल्क चिकित्सा शिविर के माध्यम से इस पावन कार्य को अंजाम दे सकता है। इस अवसर पर सेवा भारती जिला प्रचार प्रमुख सुभाष जैन, जिला कांसल, सेवा भारती सचिव कृष्ण गिल, सुरेश सेठी, ऋषि राज गिरधर, अशोक भाटिया, बाबूराम, मनफूल शर्मा कोषाध्यक्ष, वाई पी गर्ग , हरीश गर्ग, हरी चंद मजोका, संजय जैन और राहुल ने भी अपनी सेवाएं देकर शिविर को सफल बनाने में सहयोग किया।