फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: अग्रोहा से आए 10 प्रशिक्षु डॉक्टरों ने संभाली ओपीडी, इमरजेंसी चलाने के लिए पीएचसी से बुलाए चिकित्सक

शाहिल शर्मा Updated Mon, 08 Dec 2025 03:29 PM IST

जिले के सरकारी अस्पतालों में सोमवार को डॉक्टर हड़ताल पर रहे। जिला नागरिक अस्पताल में हड़ताल का ज्यादा असर नहीं रहा। ओपीडी चलाने के लिए अग्रोहा मेडिकल से 10 विशेषज्ञ पहुंचे। मनोरोग और चर्म रोग विशेषज्ञ की ओपीडी को छोड़कर बाकि चलती रही। इमरजेंसी को एनएचएम के तहत पीएचसी पर तैनात डॉक्टरों की डयूटी लगाई गई। हालांकि पीएचसी, सीएचसी और नागरिक अस्पताल टोहाना और रतिया में मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। जिले में करीब 80 डॉक्टर हड़ताल पर रहे। अस्पताल में व्यवस्था जांचने के लिए उपायुक्त डॉ.विवेक भारती पहुंचे और निरीक्षण किया। व्यवस्था को लेकर सिविल सर्जन डॉ.बुधराम से चर्चा भी की गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें