हरियाणा के फतेहाबाद में एक भयानक घटना सामने आई। यहां आसमानी बिजली गिरने से एक दुकान और उसी दुकान में बना घर पूरी तरह से तहस-नहस हो गए। बताया जा रहा है कि आसमानी बिजली दो बार इसी घर पर गिरी। जिससे पूरी इमारत में बड़ी-बड़ी और लंबी-लंबी दरारें पड़ गईं। मामला भट्टू के गांव ढाबीकलां का है। गनीमत ये रही कि घर में सोया परिवार बाल-बाल बच गया। बिजली गिरने का कहर कमरों, दरवाजों की चौखटों और खिड़कियों पर साफ देख जा सकता है। घरवालों के मुताबिक बिजली गिरने का धमाका इतनी जोर का था जैसे बम फेंका गया हो। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने आकाशीय आपदा से हुए नुकसान की भरपाई की मांग प्रशासन से की है।