फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहाबाद नगर परिषद प्रधान के नजदीकी ठेकेदार प्रेमप्रकाश पर लोहे की रॉड से हमला

भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 18 Apr 2024 05:17 PM IST

हरियाणा के फतेहाबाद में नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची के खासम-खास ठेकेदार प्रेमप्रकाश पर बुधवार देर रात को लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले के बाद ठेकेदार प्रेम प्रकाश गंभीर रूप से घायल होकर बेसुध हो गए। घायल ठेकेदार को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। बेटे गुलशन ने नगर परिषद के कुछ अफसरों और ठेकेदारों पर हमला करवाने की आशंका जाहिर की है। हालांकि हमला करवाने वालों के नाम उजागर नहीं किए है। वहीं नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची घायल ठेकेदार का हाल जानने के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचे। प्रधान खिंची ने कहा कि सब को पता है कि हमला करवाने के पीछे कौन है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें