फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी-दादरी में रास्ते के विवाद में गई युवक की जान

नवीन दलाल Updated Fri, 03 Oct 2025 12:05 PM IST

बाढड़ा क्षेत्र के गांव गांव निमड़-बड़ेसरा में रास्ते के विवाद में बीती देर रात कुल्हाड़ी से काटकर मनदीप (27) की हत्या कर दी गई। आरोप मृतक के चचेरे भाई पर है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चरखी दादरी सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात रास्ते के विवाद में परिवार के दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। मृतक के पिता कर्मवीर के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, झगड़े में दूसरे पक्ष के भी कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें