फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: धूं-धूं कर कर जले रावण, मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतले

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व जिले में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। बस स्टैंड के पीछे स्थित खाली मैदान में 51 फीट ऊंचे रावण, 41-41 फीट के कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। आतिशबाजी के बीच 10 मिनट में तीनों का पुतला दहन हो गया। पुतला दहन देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़े थे। इसके अलावा पास लगते घरों की छतों पर भी लोगों की भीड़ रही। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6 बजे मुख्य अतिथियों रविंद्र गुप्ता, रविंद्र शिलगर और दिनेश सोनी ने रिबन काटकर की। इसके बाद रामलीला कमेटी की ओर से राम-रावण युद्ध की झांकी निकाली गई, जिसमें कलाकार पारंपरिक पोशाकों में सजे-धजे दिखाई दिए। इस दौरान मैदान में मौजूद करीब 5,000 दर्शकों ने पूरे आयोजन का आनंद लिया। विशेष आकर्षण के रूप में भिवानी से आए घुड़सवारों ने घुड़सवारी के शानदार करतब दिखाए। इस ऐतिहासिक आयोजन में प्रधान रविंद्र फोगाट, संरक्षक रिंपी फोगाट, चेयरमैन जय भगवान मस्ताना, महासचिव संदीप फोगाट, कोषाध्यक्ष शिवकुमार, उपप्रधान अनिल बंसल, सचिव अखिलेश बंसल, और अन्य पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें