फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी-दादरी में जारी रही राजस्व अधिकारियों की हड़ताल, आमजन परेशान

नवीन दलाल Updated Fri, 06 Feb 2026 03:29 PM IST

दादरी जिले में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी तहसीलदार व नायब तहसीलदार कलम छोड़ हड़ताल पर रहे। राजस्व अधिकारियों की कलम छोड़ हड़ताल के कारण जमीनों की रजिस्ट्री से लेकर विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र, शपथ पत्र आदि से संबंधित कामकाज रूके हुए हैं। जिसके कारण लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को भी काफी संख्या में लोग विभिन्न कार्यों के चलते तहसील कार्यालय और सरल केंद्र में पहुंचे, लेकिन अधिकांश लोगों को बैरंग ही वापिस लौटना पड़ा। तहसीलदार, नायब तहसीलदारों की हड़ताल का सबसे अधिक असर जमीनों की खरीद-फरोख्त पर पड़ रहा है। शुक्रवार को भी जिले में एक भी रजिस्ट्री नहीं हो सकी। जबकि सामान्य तौर पर जिले में हर रोज करीब 60 रजिस्ट्री होती हैं। इनके अलावा निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज भी नहीं बन पा रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें