दादरी शहर में घरों को सप्लाई होने वाली 440 वोल्टेज की बिजली की लाइनों को दुरुस्त करवाने के लिए निगम प्रयासरत है। इसी कड़ी में निगम द्वारा पुरानी तारों के स्थान पर 80 एमएम व 100 एमएम की नई केबल लगाई जा रही है। इस समय फॉल्टों की वजह से मुश्किल से 20 घंटे बिजली मिल पा रही है जबकि शेड्यूल 24 घंटे का है। शहर में करीब 20 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। शहर में 12 फीडरों के जरिए बिजली की आपूर्ति की जा रही है। कई बार मेन लाइनें में फॉल्ट आ जाने पर पावर सब स्टेशन में रखे पावर ट्रांसफार्मर में भी खराबी आ जाती है, जिसे ठीक करने में 10 से 12 घंटे तक लग जाते हैं। बिजली निगम अब इन तमाम बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए काम कर रहा है। इस योजना के तहत जर्जर हो चुकी सभी पुरानी तारों को बदला जाना है।