फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: वर्कशॉप में खुला दरबार लगा महाप्रबंधक ने सुनीं कर्मचारियों की शिकायतें, 20 का करवाया समाधान

शाहिल शर्मा Updated Wed, 21 Jan 2026 06:44 PM IST

रोडवेज कर्मचारियों की परेशानियों का समाधान करने के लिए दादरी डिपो महाप्रबंधक की ओर से बुधवार को कर्मशाला में खुला दरबार लगाया गया। कार्यक्रम के दौरान महाप्रबंधक नवीन शर्मा ने वर्ष 2025 की अवधि में रोडवेज के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। खुले दरबार में 25 कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें से 20 शिकायतों का तुरंत समाधान करवाया गया, वहीं बची हुई पांच के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। रोडवेज परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि खुले दरबार का आयोजन साल में दो बार किया जाता है, लेकिन अब आगे से तीन महीने में एक बार कर्मचारियों की शिकायतें सुनीं जाएंगी। स्थानीय रोडवेज वर्कशॉप में महाप्रबंधक नवीन शर्मा ने कर्मचारियों की समस्याएं सुनने और समाधान करने के लिए खुला दरबार लगाया। महाप्रबंधक ने बताया कि खुले दरबार में अधिकतर शिकायतें ई-टिकटिंग मशीन में बनी खामियों और संभावित रूटों को लेकर आई थी। जिनका समाधान उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देकर करवा दिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें