फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दादरी में संविधान दिवस पर आयोजित कार्यकम में डीसी ने पढ़ा संविधान

नवीन दलाल Updated Tue, 26 Nov 2024 03:28 PM IST

चरखी-दादरी के जनता पीजी महाविद्यालय में मंगलवार को जिला प्रशासन की ओर से संविधान दिवस पर जिला स्तरीय सम्मान समारोह व भाषण स्पर्धा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि जिला उपायुक्त मुनीश शर्मा ने शिरकत की। वहीं, बतौर विशिष्ट अतिथि एडीसी विश्वजीत चौधरी, एसडीएम नवीन कुमार, सीटीएम आशीष सांगवान, डीएसपी धीरज कुमार, जिला परिषद सीईओ प्रदीप कौशिक, डीईओ कृष्णा फोगाट, नगर परिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी व ईओ राजेश वर्मा उपस्थित रहे। बता दें कि सुबह 11 बजे कार्यक्रम शुरू किया गया। इसमें डीसी मुनीश शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद डीसी ने संविधान प्रस्तावना पढ़ी। इसमें सभी लोग शामिल हुए। डीसी ने कहा कि संविधान सभी देशों की शांति व स्थापना का आधार होता है। इसके बिना कोई भी देश स्वतंत्र नहीं रहता। जिस देश में खुद का संविधान होता है, वहां लोग शांति से रहते हैं और उस देश में आर्थिक, सामाजिक प्रगति होती है। इसके साथ ही उन्होंने अपने कॉलेज समय की घटना साझा की। इसमें एक अफ्रीकन लड़के से हुई बातचीत बताई। उन्होंने कहा कि सभी देशों के संविधान व स्वतंत्रता नहीं है। लेकिन भारत एक धर्मनिरपेक्ष, स्वतंत्र देश है। आज भी बहुत से ऐसे देश हैं जहां पर तानाशाही चलती है। इसके बाद भाषण प्रतियोगिता शुरू की गई। इसमें जिले के पांच कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें