फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दादरी में बाल दिवस पर राजकीय स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुई स्पर्धाएं

चरखी-दादरी के राजकीय स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर बाल दिवस पर खेल स्पर्धाएं आयोजित की गई। इसमें बच्चों और विद्यार्थियों ने भाग लिया और खेल के साथ चाचा नेहरू को याद किया। मास्टर हरपाल आर्य ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से बाल दिवस पर सभी राजकीय स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को खेल स्पर्धाएं कराने के आदेश दिए गए। इसके अनुसार ही सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी मुखियाओं ने खेल स्पर्धाएं कराई। गांव काकड़ोली हुक्मी स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में भी खो-खो, कबड्डी व दौड़ आदि स्पर्धाएं कराई गई। इनमें स्कूल के करीब 30 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसी तरह गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के लिए दौड़, गिलास उठाओ व अन्य स्पर्धाएं आयोजित करवाई गई। मास्टर हरपाल आर्य ने सभी को बाल दिवस को महत्व बताया। उन्होंने कहा कि भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1989 को ही हुआ था और वे बच्चों से बहुत प्यार करते थे। इसके कारण बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहने लगे। उनके बच्चों के साथ इस व्यवहार के कारण उनके जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें