फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चरखी दादरी में धुंध के लिए रोडवेज ने बसों में लगाई फोग लाइटें व रिफलेक्टर

भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 20 Nov 2024 10:50 PM IST

चरखी दादरी में कोहरे के कारण होने वाले हादसों से बचने के लिए परिवहन विभाग नेने बसों में फोग लाइटें, और रिफलेक्टर लगवाने का कार्य शुरू कर दिया है। साथ ही डिपो ने बची हुई 6 बसों व रिजर्व कोटे के लिए अतिरिक्त 100 लाइटों की डिमांड भेजी है। बता दें कि कोहरे से होने वाले हादसों की रोकथाम के लिए परिवहन विभाग भी सर्तक हो गया है। विभाग ने रोडवेज डिपो से विभिन्न रूटों पर चलने वाली 90 बसों में फोग लाइटें लगवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं इसके साथ ही सभी 101 बसों के पिछे आई-टेक रिफलेक्टर लगवा दिए हैं, ताकि धूंध व कोहरे की वजह से कोई सड़क हादसा न होने पाए। विभाग के बेड़े में फिलहाल 10 मिनी बसों के साथ कुल 101 बसें लंबे व छोटे रूटों पर दौड़ती हैं। रोडवेज विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बची हुई 11 बसों में जल्दी ही फोग लाइटें लगवा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 40 बसों की लाइटों में पीले बल्ब लगवाए हैं और जबकि 50 बसों में फोग लाइटें लगवाने का कार्य पूरा हो गया है। इसके साथ ही बसों के चारों तरफ रेडियम पट्टी व पीछे की साइड में आइटेक रिफलेक्टर लगवाए गए है। इससे धुंध व कोहरे के कारण अन्य वाहनों को बसे नजर आ सकेंगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें