जनता महाविद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय पांच दिवसीय यूथ रेड क्रॉस शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल शामिल हुए, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्राचार्य डॉ. यशवीर सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. सुरेश कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए रेड क्रॉस के महत्व पर प्रकाश डाला। उपायुक्त ने विद्यार्थियों को शिक्षा और समाज सेवा के प्रति प्रेरित करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। शिविर की रिपोर्ट गरिमा ने प्रस्तुत की। पारितोषिक वितरण में रितु और लक्ष्य को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक चुना गया। डॉ. हेमलता बंसल को सर्वश्रेष्ठ महिला काउंसलर और डॉ. चंद्रभान को श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान मिला। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुरेंद्र सिंह ने किया।