फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी-दादरी में बरसात के दौरान अचानक गिरी मकान की छत, बड़ा हादसा टला

Naveen Updated Fri, 20 Mar 2026 03:14 PM IST

दादरी जिले के गांव रावलधी में वीरवार देर शाम बरसात के दौरान एक मकान की छत अचानक गिर गई। गनीमत रही कि घटना के समय परिवार के सदस्य कमरे में मौजूद नहीं थे, वरना यहां बड़ा हादसा हो सकता था। पीड़ित अनिल कुमार को काफी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने सरकार से पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा देने की मांग की है। बता दें कि गांव रावलधी निवासी अनिल कुमार मजदूरी करता है। घर में वह, उसकी पत्नी तथा दो बच्चे रहते हैं। वीरवार शाम को उसकी पत्नी खाना बना रही थी तथा परिवार के दूसरे सदस्य भी कमरे से बाहर थे। उसी दौरान अचानक पहले मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे की छत टूटकर गिर गई। मलबे के दबाव से नीचे वाले कमरे की छत भी अचानक टूट गई। पीड़ित अनिल कुमार ने बताया कि उसने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भी तीन बार आवेदन किया था। जिसके बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण भी किया लेकिन उसे अभी तक योजना का लाभ नहीं मिल सका। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते विभाग द्वारा योजना का लाभ दे दिया जाता तो यह हादसा शायद नहीं होता।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें