चरखी-दादरी के नागरिक अस्पताल में सर्वर ठप होने मरीजों ने काफी परेशानी झेली और दो घंटे तक लाइन में लगे रहे। वहीं, मरीजों का कहना है कि सर्वर ठप होने का नाम लेकर स्टाफ सदस्य अपने चहेतों की पर्ची काट रहे हैं और उनको लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। मरीजों ने बताया कि सुबह 8 बजे आकर लाइन में लगे थे और उस दौरान इंटरनेट न चलने का कारण बताया गया। फिर भी वे लाइन में लगे रहे और करीब 10 बजे तक लंबी लाइन लगी हुई थी। इस दौरान मरीजों का गर्मी में खड़े रहने भी हाल बेहाल रहा और मीडियाकर्मी पहुंचे तो अपनी परेशानी बताई। उन्होंने कहा कि दो घंटे से तो कोई एक घंटे लाइन में लगा हुआ है। वहीं, पंखे भी धीमे चलने के कारण और लंबे समय खड़ा रहने के कारण पसीने में तर हो चुके थे। इसके चलते मरीजों ने अधिकारियों से भी मिलने की कोशिश की, लेकिन कोई भी मौके पर नहीं मिला। स्टाफ कर्मियों ने बताया कि इंटरनेट धीमा होने के कारण सर्वर नहीं चल रहा है।