महराणा निवासी विशेष समुदाय के युवक के गांव निवासी हिंदू युवती का धर्म परिवर्तन करवाकर कोर्ट मैरिज करने के मामले में रविवार को तीन गांवों की पंचायत आयोजित हुई। महराणा गांव में आयोजित पंचायत करीब साढ़े चार घंटे चली। युवक के दादा ने पंचायत में कहा कि उसका पोता अब गांव में नहीं घुसेगा। वहीं, ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से फैसला लिया कि उक्त युवक के दादा से कोई भी वास्ता नहीं रखेगा। बता दें कि 3 जुलाई को महराणा गांव निवासी युवती का धर्म परिवर्तन करवाकर विशेष समुदाय के युवक ने कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद से ही मामला तूल पकड़े हुए है। पहले भी इस मसले पर गांव में पंचायत हो चुकी है जबकि पुलिस ने भी दोनों पक्षों के बीच मामला सुलझाने का प्रयास किया है।