फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मैं हूं परम पुरख दासा, देखन आयो जगत तमाशा...

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 06 Jan 2025 09:07 PM IST

दसवीं पातशाही श्री गुरु गोबिंद सिंह का सात दिवयीय प्रकाश उत्सव का समापन साध संगत के लंगर छकने के साथ किया गया। पर्व पर सुभाष चौक गुरुद्वारा में शब्द कीर्तन के साथ गुरुवाणी का आयोजन किया गया। आयोजन में शहर व आस पास के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर लंगर प्रसाद चखा और गुरुग्रंथ साहिब की पालकी पर मत्था टेक मन्नतें मांगी। सुभाष चौक स्थित गुरुद्वारा दरबार साहब में गुरु नानक देव सत्संग सभा की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इससे पहले सप्ताह पाठ का प्रारंभ 31 दिसंबर काे शुरू किया गया था जबकि 5 जनवरी को दीप उत्सव मनाया गया। इस पर्व पर स्थानीय लोगों ने गुरुद्वारा में 300 दीपक जलाए। सोमवार सुबह सप्ताह पाठ भोग के बाद रामामंडी से आए रागी जत्था गुरनाम सिंह ने गुरुवाणी के माध्यम से एकता व भाई चारे को बढ़ावा देने का पाठ पढ़ाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें