हरियाणा के चरखी दादरी के वार्ड 17 में रहने वाले एक परिवार पर रविवार रात घर में घुसकर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। हमला चार साल पुरानी कहासुनी को लेकर किया गया, जिसमें हमले में मां-बेटा घायल हो गए। वहीं, एक हमलावर को मौके पर दबोचकर पुलिस के हवाले किया गया। हमलावर पक्ष से भी एक शख्स घायल बताया जा रहा है। अब परिवार ने पुलिस से सुरक्षा और आरोपियों पर कार्रवाई करने के लिए शहर पुलिस थाने में शिकायत दी है।