फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी में युवती ने पेट दर्द दवा के बजाय खाया जहरीला पदार्थ, उपचार के दौरान मौत

चरखी-दादरी के गांव शीशवाला निवासी एक 18 वर्षीय युवती ने पेट दर्द होने पर दवा की बजाय जहरीला पदार्थ निगल लिया और उनकी शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका सरिता ने हाल ही में कक्षा 12वीं 80 फीसदी अंकों के साथ पास की है। वहीं, सदर थाना पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर इत्तिफाकिया मौत की कार्रवाई की है। जांच अधिकारी एएसआई सविता रानी ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 9 बजे उन्हें शीशवाला में किसी युवती के जहरीला पदार्थ निगलने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और युवती को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सुबह तक युवती की स्थिति गंभीर थी और करीब 8 बजे युवती ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने युवती का शव कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए दादरी नागरिक अस्पताल में रखवा दिया। पिता रामनिवास के बयान पर पुलिस ने इत्तिफाकिया कार्रवाई कर कागजी प्रक्रिया की और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पिता रामनिवास ने बताया कि वे मजदूरी करते हैं और उनकी चार संतान हैं। इनमें बड़ा बेटा और तीन बेटी हैं। सरिता इनमें से दूसरे नंबर पर थी। सरिता ने हाली ही में शीशवाला राजकीय स्कूल से 80 फीसदी अंकों के साथ कक्षा 12वीं पास की है। उनका कहना है कि सरिता अब घर रहती थी और आगे की पढ़ाई या अन्य किसी बारे में बातचीत नहीं की, लेकिन वह खुश रहती थी। शुक्रवार को सभी खाना खाकर घर पर अपनी क्रियाएं कर रहे थे। इसी दौरान रात करीब साढ़े 8 से 9 बजे के बीच अचानक सरिता ने उल्टी करनी शुरू कर दी। यह देखकर परिजन दुखी हो गए और पूछा तो सरिता ने बताया कि कुछ देर पहले उनके पेट में दर्द हुआ था और इसे मिटाने के लिए उसने गोली ले ली। परिजनों का कहना है कि सरिता ने दर्द के बजाय दूसरी कोई गोली खा ली और इसके कारण उसकी तबीयत खराब हो गई। परिजनों का कहना है कि घर में कोई जहरीला पदार्थ नहीं था। परिणाम भी उनका उम्मीद से अधिक अच्छा आया है और इसके लिए वह बहुत खुश थी। अब गोली कहां से और कैसे खाई इसकी अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस फिलहाल जहरीला पदार्थ मानकर ही मामले की जांच कर रही है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें