फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी-दादरी में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई 13 एमएम वर्षा, किसानों की बढ़ी चिंता

Naveen Updated Fri, 20 Mar 2026 10:36 AM IST

दादरी जिले में वीरवार देर शाम को शुरू हुई वर्षा का दौर रूक-रूक कर शुक्रवार सुबह तक जारी रहा। राजस्व विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान दादरी में 13 एमएम, बाढड़ा में 10 एमएम तथा बौंद में 15 एमएम बरसात दर्ज की गई है। वीरवार देर शाम के बाद शुक्रवार अलसुबह से ही जिले में बूंदाबांदी का दौर जारी है। जिसके चलते दादरी शहर में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई नजर आई। सड़कों के किनारों पर पानी भरा रहा। वहीं, इस बेमौसमी वर्षा ने किसानों की चिंता को और अधिक बढ़ा दिया है। वर्षा के कारण रबी की मुख्य फसलें गेहूं और सरसों की पैदावार काफी हद तक प्रभावित होगी। गत रविवार से अभी तक हुई वर्षा के कारण तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम में बदलाव का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ने लगा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें