फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से किसान की हुई मौत

चरखी दादरी के गांव मानकावास में एक दुखद हादसे में रविवार शाम को खेत में सिंचाई कर रहे 42 वर्षीय किसान रमेश की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक अपनी पत्नी सुमन के साथ रहता था और उनके कोई संतान नहीं थी। रमेश की 13 साल पहले सुमन से शादी हुई थी और वह खेती करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। जांच अधिकारी एचसी श्रीभगवान ने बताया कि रविवार शाम करीब 5 बजे रमेश अपने खेत में सिंचाई के लिए गया था। वहां मोटर चलाने के दौरान उसे जोरदार करंट लगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रात होने पर पड़ोसी किसानों ने रमेश को खेत में पड़ा देखा और तुरंत उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही रमेश की पत्नी सुमन और भाई मौके पर पहुंचे। परिजन उसे लेकर नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें