फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: मिलों में सीधे फसल बिक्री पर भड़के आढ़ती, मार्केट कमेटी ने जताया विरोध

शाहिल शर्मा Updated Sat, 28 Mar 2026 01:51 PM IST

दादरी जिले सहित प्रदेशभर में शनिवार से सरसों की सरकारी खरीद शुरू होते ही पहले दिन विवाद की स्थिति बन गई। दादरी की नई अनाज मंडी में दोपहर करीब 12 बजे आढ़ती बड़ी संख्या में एकत्रित होकर मार्केट कमेटी सचिव के कार्यालय पहुंचे और किसानों द्वारा फसल सीधे मिलों में बेचे जाने का विरोध जताया। आढ़तियों का कहना था कि मंडी व्यवस्था को दरकिनार कर सीधे मिलों में सरसों की खरीद-बिक्री की जा रही है, जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। उन्होंने इसे पूरी तरह अवैध खरीद बताते हुए तुरंत कार्रवाई की मांग की। विरोध बढ़ता देख मार्केट कमेटी सचिव ने मौके पर पहुंचकर आढ़तियों की बात सुनी और तुरंत टीम भेजकर जांच कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद आढ़ती शांत हुए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें