फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में सुनी शिकायतें, आठ का किया समाधान

प्रदेश सरकार और उसका प्रत्येक अधिकारी जनता के प्रति जवाबदेह है। अधिकारी संजीदगी के साथ कार्य करें कि लोगों को शिकायत लेकर कष्ट निवारण समिति के पास आने की जरूरत ही ना पड़े। कोई भी नागरिक बिना किसी कारण के शिकायत नहीं करता है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा बुधवार को दादरी में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बैठक में रखी गई कुल 12 शिकायतों को सुना, जिनमें 4 पुरानी और 8 नई शिकायतें थी। उन्होंने मौके पर ही कुल 8 शिकायतों को समाधान करवाया और 4 शिकायतों के मामले में उचित कार्यवाही के निर्देश देते हुए उन्हें लंबित रखने के आदेश दिए। कृषि मंत्री ने स्पष्ट कहा कि पूरी सरकार जनता के लिए है। सरकार और प्रशासन जनता के प्रति जवाबदेह हैं और सभी को जनता की भलाई के लिए ही कार्य करने हैं। लोगों की परेशानियों को दूर करने और प्रत्येक जरूरतमंद को सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार योजनाएं बनाती है। उन्होंने कहा कि आम नागरिक अपनी परेशानियों को दूर करवाने के लिए ही शिकायत करते हैं। ऐसे में सभी अधिकारी संजीदगी के साथ काम करते हुए सुनिश्चित करें कि उनके स्तर पर ही लोगों की शिकायतों का समाधान हो जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें