फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी-दादरी में बारिश के बीच भी सिलिंडर के लिए लाइनों में लगे रहे उपभोक्ता

घरेलू एलपीजी सिलिंडर लेने के लिए पिछले करीब 10 दिनों से उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ये हैं कि काफी संख्या में उपभोक्ता सुबह से ही लाइनों में लगने को मजबूर हो रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को भी काफी संख्या में उपभोक्ता सुबह के समय ही गैस सिलिंडर की बुकिंग के लिए लाइनों में लगे नजर आए। जबकि दादरी जिले में वीरवार देर रात से ही बूंदाबांदी का दौर जारी है। ऐसे में शुक्रवार को सुबह काफी संख्या में उपभोक्ता बारिश के दौरान भी लाइनों में ही खड़े रहने को मजबूर रहे। वहीं, दूसरी तरफ उपभोक्ताओं की कतार की व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी एजेंसियों के बाहर तैनात रहा। पुलिसकर्मियों द्वारा उपभोक्ताओं को कतार के अनुसार ही खिड़की पर आने को कहा जा रहा था। जो उपभोक्ता कतार के बजाय बीच में घुसने का प्रयास कर रहे थे, उन्हें पुलिसकर्मियों द्वारा हटाया जा रहा था। काफी संख्या में महिलाएं भी गैस सिलिंडर की बुकिंग के लिए कतार में नजर आईं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें